Tuesday 11 may 2010 2 11 /05 /May /2010 13:01

प्रिये,

मुझे अकेला छोड़ दो
प्रतिकूल समय और परिस्तिथियों में,
मुझे अकेला छोड़ दो.
इसे तुम स्वार्थ कहो या मेरा अभिमान,
या मुझे कुछ और नाम दो, जो तुम्हे सूझता हो,
और मुझे अकेला छोड़ दो.
वक़्त जो मेरा है और बेहतर नहीं है,
उसे अपना ही रखूँगा
और सिर्फ अपना.
तुम्हारा कोई हक नहीं उसपे
इसलिए मुझे अकेला छोड़ दो.
तन्हाई मुझे ताक़त देगी,
फिर से खुद को समेटने,
जुड़ने और उठ खड़ा होने की
इसलिए मुझे अकेला छोड़ दो.
डरो मत चिंता भी मत करो,
ऐसे हालात ले के कुछ नहीं जाते,
सिर्फ दे जाते हैं,
और बेहतर जीने का तरीका
और

सुधार का एक और मौक़ा
इसलिए मुझे अकेला छोड़ दो.

By ashutosh - Posted in: ghazals & shayari - Community: Zajbaat
Enter comment - View the 1 comments
Home

Comments

excellent ! very well expressed.
Comment number1 posted by Vijay Nanda on 08/07/2011 at 02h25

Shukriya Vijay Nanda ji.

 

 

Reply from ashutosh on 14/07/2011 at 11h48

Overview

  • : ashutosh's name
  • ashutosh's name
  • : dard armaan jindagi muhabbat Poetry
  • : Ishq, muhabbat, pyaar or jindagi se jaddozehed ki tasveer, jo dil ko dikhaai di, duniya ko dkhaai hamne, khata hui, agar pyaar kiya tumse, toh saza bhi paayi humne
  • Share this blog
  • Back to homepage
  • Contact

Create a blog

Calendar

May 2012
M T W T F S S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31      
<< < > >>
Create your blog for free on over-blog.com - Contact - Terms of Service - Earn Royalties - Report abuse - Most commented articles